होली के मद्देनजर मिलावटी खोवा की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग
ने शुक्रवार को भी छापामारी अभियान चलाया। टीम ने चौक में खोवा बाजार से
दो व एक नमूना मिठाई की दुकान से लिया। शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा
अभिहीत अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल शंखवार व
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेएस वर्मा व रमेश चंद्र ने छापामारी अभियान चलाया।
टीम ने चौक बाजार से विरसिंहपुर निवासी राधेश्याम, शहजहांपुर जिले के
बहेरिया निवासी पप्पू के खोवा का नमूना लिया। इसके बाद टीम कंचन स्वीट हाउस
पहुंची। यहां से भी खोवा का नमूना लिया गया। छापामारी से खोवा बाजार में
हड़कंप कटा रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल श्ंाखवार ने बताया कि
छापामारी अभियान रोज चलेगा।
त्योहाराें पर खोवा की खपत बढ़ने से इसमें
मिलावट शुरू हो जाती है। खोवा में अरारोट, पाम आयल व आलू की मिलावट की जा
रही है। डा. केएम द्विवेदी का कहना है कि मिलावटी खोवा व दूसरे खाद्य
पदार्थों से पेचिस, जी मचलाने, पेट दर्द, एजर्ली की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।