फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर क्लब का ट्राफी पर कब्जा

Mon, 26 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते एएसपी अशोक कुमार व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को स्व. ब्रह्रमदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल क्रिकेट मैच में खानपुर क्लब ने फतेहगढ़ स्टेडियम को हराकर जीत हासिल की। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत किया।


स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खानपुर क्लब व फतेहगढ़ स्टेडियम के बीच फाइनल मैच खेला गया। खानपुर क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 109 रन बनाए। गौरव ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम क्लब की टीम 16 ओवर में 107 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच गौरव को मिला। अंपायरिंग मोहनलाल अग्रवाल और रफीकुल ने की। एएसपी अशोक कुमार ने विजेता टीम के कप्तान शिवकांत को बैट देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल ने विजेता टीम को ट्राफी भेंट की।इस दौरान विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को जूते भेंट किए गए।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, देवेंद्र मिश्र, देवकीनंदन गंगवार, मोतीराम, शीला कटियार, जवाहर सिंह गंगवार, श्रवण चतुर्वेदी, रवीश दुबे, ब्रजराज सक्सेना, सरदार सूर्यप्रताप सिंह, रमन सक्सेना, आलोक मिश्र और विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें