फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंधक बनाकर मारपीट में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सात युवकों को बंधक बनाकर डेढ़ घंटे तक मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की। प्रधानाचार्य सहित को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरखेड़ा निवासी रामनिवास शर्मा ने शुक्रवार को गांव के इंटर कॉजेल में प्रधानाचार्य आदित्य यादव, योगेंद्र यादव, प्रवेंद्र यादव,आकाश यादव, जय यादव, अजीत सिंह यादव व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि गांव की एक युवती फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लापता हो गई।
दूसरे पक्ष के लोग भतीजे आकाश पर युवती को ले जाने का संदेह कर रहे हैं। इसको लेकर यह लोग शुक्रवार की सुबह घर आए और पुत्र सौरभ, पड़ोसी रोहन शर्मा, प्रशांत शर्मा, निखिल शर्मा, हिमांशु शर्मा को घर से बुलाकर श्री मौजगिरी इंटर कॉलेज में लेकर गए। वहां डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर मारा पीटा था। सूचना पर पहुंचे दरोगा से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य आदित्य व योगेंद्र यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का दोपहर बाद शांतिभंग में चालान किया गया।
एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया। सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार ने बताया मुकदमा दर्ज करने की जानकारी है। गिरफ्तारी हुई कि नहीं इसके बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें