फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रामनगरिया मेला क्षेत्र में कूड़े के ढेर, महंत ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साधू संतों ने रामनगरिया मेला क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगाने पर प्रधान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिलाधिकारी को पत्र देकर तुरंत साफ सफाई करने के आदेश देने और खुले में प़ड़ी गणेश प्रतिमाओं का भूमि विसर्जन कराने की मांग की। कहा कि गांव से निकली गंदगी के ढेर लगाए गए हैं। मंदिर के पास बना कूड़ाघर भी तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन

श्रीपंचदस जूना अखाड़ा मेला समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी महाराज, वैष्णव संप्रदाय के अध्यक्ष बाबा मोहन दास आदि संतों ने डीएम को पत्र देकर कहा कि पांचाल घाट पर लगने वाले मेला रामनगरिया क्षेत्र में सोता बहादुरपुर के ग्राम प्रधान ने कूड़े के अंबार लगा दिए हैं। इससे वहां गंदगी फैल रही है। यह गंदगी गंगा के पवित्र जल में भी जा रही है।
प्रधान ने मेला क्षेत्र में कूड़ा संग्रहालय भी बनवा दिया, जो गलत है। इससे मेला क्षेत्र में रामनगरिया के समय भी गंदगी होगी। मेला क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर को तुरंत हटाया जाए। महाकाल भैरों मंदिर के पास बने कूड़ा संग्राहलय को तीन दिन में हटवाया जाए। यही नहीं वहां खुले में पड़ी गणेश मूर्तियाें को भूविसर्जन कराया जाए। उन्होंने सभी मांगों को हर हाल में 15 दिन के अंदर निस्तारित कर दिया जाए। यदि ऐसा न किया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि डीएम ने एडीएम को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पत्र देने वालों में हरिशंकर दास, रामानंद गिरी, सागरपुरी, भोलादास, वीरेंद्र पुरी आदि संत थे।
विज्ञापन

========
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें