फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाखटमऊ सील, 42 लोग किए गए होम क्वारंटीन

विज्ञापन
हॉटस्पाट गांव खाखमऊ को किया गया सील। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
खाखटमऊ सील, 42 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। दिल्ली से आए पांच युवकों में एक की मौत के बाद दो दोस्तों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से गांव में दहशत है। प्रशासनिक अफसरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव निकला एक युवक दिल्ली से आने के बाद गांव में युवकों के साथ मैच और ताश खेलता रहा था। इससे वह 16 लोगों के संपर्क में आया और दूसरा पॉजिटिव 26 लोगों के संपर्क में आया था। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
गांव खाखटमऊ निवासी दो युवक दूसरे गांव के तीन दोस्तों के साथ दिल्ली से लालकुआं तक पैदल आए। इसके बाद ट्रक से राजेपुर पहुंचे थे। यहां से पुलिस ने सभी को क्वारंटीन सेंटर भेजा। वहां एक दोस्त को बुखार निकला तो मिशन अस्पताल में भर्ती दिया गया। बकाया चार दोस्तों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन

शेराखार निवासी युवक की 18 मई को मौत होने पर प्रशासन हरकत में आया। खाखटमऊ निवासी दो दोस्तों को क्वारंटीन सेंटर भेज कर नमूने लिए गए। दोनों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से गांव के लोग भयभीत हो गए। रविवार को तहसीलदार प्रदीप सिंह, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, स्वास्थ्य टीम में डा.पुनीत पांडेय, डा. राज आर्यन अग्निहोत्री व डा. प्रतिभा चौधरी व पुलिस गांव पहुंची।
पूरे गांव को सैनिटाइज कराने के बाद गांव और दहलिया से कमालुद्दीनपुर तक जाने वाले मार्ग को सील कर दिया। डा. प्रमित राजपूत ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव परिवार समेत करीब 26 लोगों के संपर्क में आया था और दूसरे ने गांव में मैच व ताश खेले। इससे वह करीब 16 लोगों के संपर्क में आया। सूची बनाकर इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
मां-बाप के कहने पर पेड़ के नीचे रहता था
राजेपुर। पॉजिटिव निकले एक युवक के घर में माता-पिता, तीन भाई और दो बहने हैं। उसके दिल्ली से आने पर पिता ने गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे ठहराया था। वहीं मां खाना देने जाती थी। एक-दो बार पानी लेने के लिए घर आया था। तब वह गांव के लोगों से मिलता था।
घर में ताला होने से चाची घर से लाता था पानी
गांव खाखटमऊ निवासी कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मां दिल्ली में रहती है और परिजन बाहर गए हैं। इस कारण घर में ताला पड़ा होने से युवक घर के बाहर रहता था। वह पड़ोस में रहने वाली चाची के घर में लगे हैंडपंप से पानी भरने आता था। इसके बाद दिन में वह गांव के लोगों के साथ ताश व मैच खेलता था।
चचेरी बहन की शादी को लगा रहा मंडप
अमृतपुर। गांव खाखटमऊ में निकले दो कोरोना पॉजिटिव युवकों में से एक की चचेरी बहन की शादी भी टल गई है। संक्रमित युवक के पड़ोस में उसके चाचा रहते हैं। उनकी पुत्री की शादी शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के जंगल बेहटा निवासी एक युवक से तय हुई थी।
24 मई यानी रविवार को बारात आनी थी। भतीजे के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई तो चाचा के घर वाले परेशान हो गए। रविवार को गांव सील होने पर चाचा ने दूल्हे के पिता को फोन कर बारात लाने से रोक दिया। अब शादी की नई तारीख तय होगी। रिश्तेदारों को होम क्वारंटीन किया गया है।
डॉक्टरों को कर्मचारी की रिपोर्ट आने का इंतजार
अमृतपुर। कोरोना संक्रमितों का एक दोस्त गांव शेराखार में रहता था। उसकी 18 मई को मौत हो गई थी। उसका इलाज सीएचसी राजेपुर में हुआ था। युवक को ग्लूकोस लगाने वाले कर्मचारी को होम क्वारंटीन कर नमूना जांच को भेजा गया है। डा. प्रमित राजपूत ने बताया कि कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पूरे स्टाफ के नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

पांचवें साथी को टीम ने मेजर एसडी कालेज भेजा
राजेपुर। दिल्ली से गांव शेराखार निवासी कोरोना संदिग्ध (जिसकी मौत हो गई) समेत पांच दोस्त आए थे। दो के पॉजिटिव मिलने के बाद तीसरा मिशन में भर्ती है और चौथा दोस्त जो गांधी गांव का रहने वाला है, को स्वास्थ्य टीम ने मेजर एसडी सिंह कालेज क्वारंटीन सेंटर पर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें