मंगलवार को बैंकों के खुलने से पहले ही लोग लंबी कतार लगाकर नोट बदलने के लिए लाइन में लग गए। एटीएम के सामने का नजारा भी कुछ ऐसा ही नजर आया। गुरुनानक जयंती पर बैंकों के बंद रहने के चलते सोमवार को बैंक बंद रहे।
मंगलवार को एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। एटीएम में जल्द ही पैसे खत्म हो जाने से लोग निराश हो गए। रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में रुपये नहीं दिए गए। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ निगम ने कहा कि कैश खत्म हो जाने के कारण पैसा नहीं बंट सका था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार को बैंक में पूरे दिन ग्राहकों को भुगतान व नोट बदला गया।बैक के एटीएम से भी रुपये निकले। बैंक के मैनेजर ने ग्राहकों को जलपान भी कराया। उन्होंने कहा कि अब पैसे की कोई कमी नहीं है। रोज पैसा बांटा जाएगा। वहीं नगर की अन्य बैंकों में मंगलवार को भारी भीड़ रही। पुलिस दिन भर अपना पसीना बहाती रही।
ग्रामीण क्षेत्र बरझाला स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में भी महिलाएं व पुरुष सुबह से ही लाइन लगाए रहे। दोपहर दो बजे तक सिर्फ रुपये जमा हुए। शाखा प्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि बैंक में रविवार को कैश खत्म हो गया था। जो अभी तक नहीं आया।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने एसबीआई बैंक के लाइन में लगे भूखे प्यासे लोगों को जलपान कराया।