फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज में संविदा कर्मियों ने ठप की बिजली

Tue, 24 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ बिजली घर में धरने पर बैठे संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों ने मंगलवार को डिवीजन कार्यालय में बैठक कर हड़ताल पर जाने का एलान किया। शाम को ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे गांवों की सप्लाई प्रभावित हुई। संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और संविदा कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की करीब एक माह से मांग की जा रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी समस्याओं का निराकरण करना नहीं चाहते है।

इस कारण संविदा कर्मचारी अब आंदोलन करेंगे। तभी उनकी मांगे पूरी होगी। बैठक में शामिल हुए संविदा कर्मियों ने काली  पट्टी बांध कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी से संविदा कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर संविदा कर्मी ध्वजारोहण में शामिल नहीं होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष आदिल खां, सुधीर कुमार, जयसिंह, प्रभात सक्सेना, भोला, बंटी, पप्पू, अवधेश कुमार, विजय कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार शाम चार बजे कामयगंज क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे कसबा व ग्रामीण इलाकों व अमृतपुर क्षेत्र की बिजली सप्लाई करीब तीन चार घंटे बंद रही। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि संगठन ने हड़ताल पर जाने की कोई जानकारी नहीं दी है। अगर हड़ताल पर गए है तो विभागीय कर्मचारियों को लगाया जाएगा। कुछ नेता कर्मचारियों को भड़का रहे है। वह नेता अपनी मर्जी से काम कराने को दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें