फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक लापता

Thu, 11 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा - फोटो : pti
विज्ञापन
प्रवासी नियमों का उल्लंघन कर चार साल से कायमगंज में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक चार माह पहले गायब हो गया। इसकी जानकारी पर डीआईजी एन चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मामले में लिखापढ़ी करने को कहा है।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद के कायमगंज कस्बे में रह रहे जावेद अख्तर की शादी पाकिस्तान के कराची निवासी रागिया से हुई थी। वर्ष वर्ष 2012 में  उनके मिलने पाकिस्तान से उनके बेटे शादाब अख्तर, पत्नी रागिया बेगम एवं बेटी सोबिया  कायमगंज आए। 17 अक्टूबर 2015 को जावेद अख्तर की मौत हो गई तो उनकी पत्नी रागिया और पुत्री सोबिया पाकिस्तान चली गईं।

जबकि शादाब अख्तर यहीं रह गया। पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त होने के करीब आने पर स्थानीय अभिसूचना ईकाई के अधिकारियों ने उसे नोटिस जारी किया और प्रवासी नियमों के उल्लंघन करने की चेतावनी दी। पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर शादाब अख्तर 28 अप्रैल 2016 को भूमिगत हो गया। अब इस पाकिस्तानी का कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


गुरुवार को जिले में आए डीआईजी एन. चौधरी ने विभागीय मुआयना किया तो रिकार्ड में शादाब के बारे में जानकारी नहीं होना पाया गया। जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि 65 साल पहले यहां आए पांच अन्य पाकिस्तानियों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। इस पर डीआईजी ने शादाब सहित अन्य पाकिस्तानियों के बारे में जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें