फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कराटे खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Sun, 19 Oct 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-13, तिकोना सब्जी मंडी स्थित एकेडमी में प्रमाण पत्र के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत कोच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन तिकोना सब्जी मंडी स्थित पुष्कर कराटे एकेडमी में किया गया। मुख्य अतिथि महिला एसओ रक्षा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने ब्लैक बेल्ट विजेता उमंग तिवारी, यलो बेल्ट सानवी अग्रवाल, वृंदा, आस्था, आदित्य चतुर्वेदी, अनन्या मिश्रा, लक्ष्य सक्सेना, उन्नति, वीर सिंह, पार्थ पटेल, शौर्य प्रताप, सक्षम रस्तोगी को मेडल दिया। इसके साथ ही पर्पल बेल्ट विजेता आदित्य पाल, आरव रस्तोगी, तनिष्का दीक्षित, रितिक शाक्य व ब्लू बेल्ट विजेता सुंदरम को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बेटियों से आत्मनिर्भर बनने को कहा। इस अवसर पर कोच पारस भारद्वाज व आरती भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें