फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिश्वत लेने में कानूनगो को किया गया निलंबित

विज्ञापन
कानूनगो विजयपाल सिंह।
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील क्षेत्र के भटासा सर्किल में तैनात कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल वीडियो में कानूनगो विजय पाल सिंह को एक व्यक्ति से रुपये लेते और जेब में रखते देखा गया। हालांकि वीडियो में रुपये देने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। वीडियो सामने आते ही मामला एसडीएम अतुल कुमार सिंह के संज्ञान में पहुंचा। एसडीएम ने तत्काल जांच के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। शनिवार को प्रभारी तहसीलदार हर्षित सिंह की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि कानूनगो से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में कुछ रुपये रिश्वत लेने की पुष्टि हुई है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें