फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की बालाओं ने दिखाया मुक्के का दम

Fri, 02 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रिंग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर मुक्के बरसाती मुक्केबाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
19वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंग में घूसों की बरसात हुई। खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में 54 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की चाइना यादव ने लखनऊ की निकिता आर्य को, बनारस की आकांक्षा अग्रवाल ने मुरादाबाद की अंजलि सिंह को, कानपुर की ईशा टंडन ने मेरठ की वैशाली को रोमांचक मुकाबले में हराया। 57 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में बनारस की राधिका कनोडिया ने गोरखपुर की आयुषी सिंह, आगरा की मंजेश ने लखनऊ की दिव्या राना को, कानपुर की फिजा बानो ने इलाहाबाद की फिजा सिद्दीकी को हराया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद की सद्भावना सुमन ने आगरा की साक्षी यादव, कानपुर की कीर्ति ने लखनऊ की आरती चौरसिया को, 48 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की मानसी शर्मा ने बरेली की पायल को, सहारनपुर की कनिका चौधरी ने कानपुर की नेहा राजपूत को, मुरादाबाद की प्रगति ने लखनऊ की शिवानी भारती को मात दी। 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ की अनु सिंह ने आगरा की शिल्पा को, झांसी की कृतिका त्रिवेदी ने इलाहाबाद की दिव्या भूषण को हराया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मुकाबले शनिवार को होंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र पांडेय, उमेश गुप्ता, अरुण शर्मा, शशि प्रकाश, संजय गुप्ता, मोहम्मद मुजफ्फर, अमर नारायण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अभय कुमार, मोहम्मद निसार खां, सोमेश दुबे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें