सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में जमीन पर लेटी गर्भवती महिला। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। राजेपुर सीएचसी में स्ट्रेचर व बेड न मिलने से जमीन पर लेटी गर्भवती दर्द से तड़पती रही। एंबुलेंस से लेकर आई आशा भी उसे छोड़कर चली गई। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के गांव खंडौली की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर आशा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर आई। आशा पीड़ित महिला को छोड़ कर चली गई। स्ट्रेचर व बेड न मिल पाने से महिला अस्पताल की फर्श पर कई घंटे तड़पती रही।
स्वास्थ्य कर्मचारी वहां से कई बार निकले, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। जानकारी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत ने महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी पर उन्होंने गर्भवती को इमरजेंसी में भर्ती कराया है। छोड़कर जाने वाली आशा की जानकारी कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।