मोहम्मदाबाद। बेटी की शादी के दूसरे दिन पिता की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला किसान अंबतीबाई नगर निवासी प्रेमचंद्र राजपूत (50) की बेटी पुनीता की चार जुलाई को एटा के गांव असरौली से बरात आई थी। मंगलवार सुबह प्रेमचंद्र ने बेटी को विदा कर दिया।
रात को खाना खाने के बाद प्रेमचंद्र छत पर सोने चले गए। लगभग 11 बजे प्रेमचंद्र छत से गली में गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर परिजन बाहर पहुंचे। प्रेमचंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई थीं। पुत्र जैकी पिता को अस्पताल ले जा रहा था, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
जैकी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमचंद्र की मौत से पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र जैकी, दीपू, अभिषेक, रेनू, रिंकी, बुलबुल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।