फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ गंगा खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में गंगा यात्रा के उपलक्ष्य में स्वच्छ गंगा खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। ताईक्वांडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को मेला रामनगरिया में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ गंगा खेल के तहत हुई ताईक्वांडो सीनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में भार वर्ग 35 से 40 किलोग्राम में कंचन कुमारी ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और कृतिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भार वर्ग 40 से 45 किलोग्राम में मुस्कान शाक्य ने प्रथम, मोनी पाल ने द्वितीय और अंशु पाल ने तृतीय स्थान पाया। भार वर्ग 55 से 60 किलोग्राम में अंजली चौहान ने प्रथम, प्रज्ञा ने द्वितीय और अंशिका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। भार वर्ग 35 से 45 किलोग्राम में फलकनुमा प्रथम, कशिश द्वितीय और रितिका कटियार तीसरे स्थान पर रहीं। भार वर्ग 45 से 55 किलोग्राम में चांदनी सिंह प्रथम, मुस्कान राजपूत द्वितीय और सिमरन कनौजिया तीसरे स्थान पर रही।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित ने पहला, रूपेंद्र सिंह ने दूसरा और हीरालाल ने तीसरा स्थान पाया। 61 किलोग्राम भार में मेहंदी हैदर जाफरी बच प्रथम, ऋषभ सिंह ने द्वितीय और जितेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 67 किलोग्राम भार में रजनीश कुमार ने प्रथम, रतन कुमार ने द्वितीय और कुलदीप कुमार ने तृतीय स्थान पर दबदबा बनाया। 73 किलोग्राम भार में अमन अली ने प्रथम, विकास कटियार ने द्वितीय और चिराग गुप्ता ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग बालक वर्ग में 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में देवांश ने प्रथम, सिद्धार्थ ने द्वितीय और विक्रांत ने तृतीय स्थान पाया। 34 से 36 भार वर्ग में शिवम राजपूत ने पहला, गौरव ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में निशा परिहार ने प्रथम, आस्था वर्मा ने द्वितीय और आराधना पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया राठौर ने प्रथम, नेहा सिंह ने द्वितीय और नेहा पाल ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में अभिषेक कुमार नेे प्रथम, नीतेश शर्मा ने द्वितीय और राज अवस्थी ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वैष्णवी सैनी ने पहला, संध्या कठेरिया ने दूसरा और नसतईन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक कुमार ने प्रथम, गिरीज कुमार ने द्वितीय और अमित कुमार ने तीसरा स्थान पाया। इन विजेता खिलाड़ियों को मेला रामनगरिया में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, कोच सर्वेंद्र सिंह, शैवर अली खान, गौरव पाराशर, अजय प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें