फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान से बुर्काधारी परिवार ले गया छह सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राहक बनकर सराफ की दुकान पर आया परिवार सोने की छह चेन लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, तो उसमें पूरा परिवार चेन लेकर जाता दिख रहा है। सराफ ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

घटना नेहरू रोड स्थित पंडित विद्याशंकर रामचद्र सराफ के यहां मंगलवार शाम को हुई। दुकान स्वामी इंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कि उनकी दुकान पर एक पुरुष, एक युवक, एक बच्चा और दो बुर्काधारी महिलाएं आईं। उन्होंने तोड़िया, अंगूठी, चेन आदि देखीं। उन्होंने छह चेन बाजार से मंगवाकर डिजाइनें दिखाईं। इनका वजन करीब 61 ग्राम था। ग्राहक बनकर आए परिवार ने करीब आधा-पौने घंटे बाद कहा कि चेन समेत कुछ अन्य चीजें पैक करो, वह अभी एटीएम से पैसे निकालकर आते हैं। युवक गया, तो कुछ देर में बुर्काधारी महिलाएं भी उठकर चल दीं। उन्होंने जब माल पैक करने के लिए उठाया, तो उसमें से छह चेनें गायब थीं। इंद्रषण ने देर रात तक काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। सुबह में पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाले, तो उसमें पूरा परिवार जाते हुए दिख रहा है। पीड़ित ने तहरीर सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को सौंप दी है। चेनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है। उधर, कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि वह गंगा यात्रा के कार्यक्रम में हैं। उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें