कंपिल। देर रात तेज हवा व बारिश से एचटी लाइन में फाल्ट हो गया।, जिससे कंपिल व सिवारा उपकेंद्र से जुड़े 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार रात एक बजे आई खराबी मंगलवार शाम तक दूर नहीं हो सकी।
कंपिल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल है। मामूली हवा और बारिश में अक्सर फाल्ट हो जाते हैं। सोमवार सुबह 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। जानकारी पर बिजली विभाग के कर्मचारी दिन भर फाल्ट खोजते रहे। बिजली न आने से मंगलवार की सुबह व दोपहर लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम तक फाल्ट नहीं मिल सका। फाल्ट मिलते ही उसे ठीक कर बिजली चालू की जाएगी।