फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीनियर में अक्षय और जूनियर वर्ग में वैष्णवी प्रथम

Wed, 04 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-32, कार्यक्रम में मौजूद विजेता प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से आयोजित जीवीए टैलेंट हंट एग्जाम में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में अक्षय बाजपेयी और जूनियर वर्ग में वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रभात अवस्थी, श्वेता दुबे, शैलेंद्र सिंह राठौर ने प्रतिभाओं को शील्ड प्रदान की। सम्मान पाने वालों में सीनियर वर्ग के अक्षय बाजपेयी प्रथम, अनिकेत राजपूत द्वितीय, सोयल श्रीवास्तव तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में वैष्णवी प्रथम, रचित द्वितीय और अनिकेत तृतीय रहे। इसमें टॉप दस प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा कुछ सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
एडीएम ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से प्रतिभागियों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। डिजिटल युग में संसाधनों की कमी नहीं है। संचालन वैभव सोमवंशी और आभार विपिन अवस्थी ने जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल सिंह, डॉ. रूबी चतुर्वेदी, कौशलेंद्र द्विवेदी, रवि बाजपेई, सुधीर अवस्थी, अजय अवस्थी, मोहन अवस्थी, शिवम सिंह, अभिषेक प्रताप चौहान, शिवा बाजपेई, प्रबल अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें