फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंटून पुल की अड्डी पानी में बह जाने से आवागमन ठप

Wed, 04 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। महमदगंज मड़ैयन घाट के पंटून पुल की डेक को जमीन से जोड़ने वाली अड्डी पानी में बह गई। इससे हरदोई मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। लोगों को बाइक सहित 50 रुपये देकर नाव से आना-जाना पड़ा। वहीं, चार पहिया वाहनों को लौट कर फर्रुखाबाद होकर 45 किलोमीटर अधिक चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन


कमालगंज के सामने गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर 17 जनवरी को पंटून पुल चालू हुआ था। मंगलवार को पानी बढ़ने व कटाव जैसी स्थिति होने पर कमालगंज के ओर वाली अड्डी क्षतिग्रस्त हो गई। पुल की डेक को जमीन से जोड़ने वाली अड्डी (पहुंच) की बालू भरी कुछ बोरियां तेज पानी में बह गईं। लकड़ी के करीब 15 स्लीपर खोलकर पुल का रास्ता बंद कर दिया गया। गंगापार के तेरा अकबरपुर के प्रधान अशोक ने बताया कि आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। नाव का सहारा लेना पड़ा। जबकि बड़े वाहनों को 45 किलोमीटर अधिक चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें