फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन सुनकर झूमे स्रोता

Sat, 23 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सजे देवी के स्वरूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वादश  शिव दर्शन मेला के चौथे दिन शनिवार को डीपीबीपी कालेज में कला एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पहले शुक्रवार रात हुए भजन संध्या कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेशकृष्ण ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


डीपीबीपी कालेज में कला एवं सांस्कृतिक सम्मेलन में  मुख्य अतिथि नागपुर से आए बीके अविनाश ने कहा कि मनुष्य अपने में परिवर्तन करे तो संसार में भी परिवर्तन होगा। कला और संस्कृति हमें परमात्मा से जोड़ते हैं। जीवन जीने की मनुष्य को कला आनी चाहिए।

डा. पीएस सूद ने कहा कि कला के माध्यम से हम अच्छे संदेश भी दे सकते हैं। वहीं शुक्रवार देर रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेशकृष्ण ने दीप जलाकर किया। इस दौरान नागपुर महाराष्ट्र से आए गायक अविनाश ने  भजन सुनाए। भजन सुनकर स्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


भजन सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर डा. पीएस सूद, डा. रामकृष्ण राजपूत, कार्यक्रम संयोजक बीके शोभा, बीके भावना, धीरेंद्र कुमार, बीके शिमला और बीके लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें