फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त सचिव ने बैंकों के उदारीकरण पर दिया जोर

Fri, 06 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साहूकारी खत्म करने के लिए बैंकों को उदारीकरण की नीति अपनानी होगी। गरीबों को साहूकारों के चंगुल से बचाने के लिए आसान तरीके से बैंक  गरीबों को लोन मुहैया  करवाएं। यह निर्देश प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव एवं निदेशक संस्थागत वित्त शिव सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियाें को दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में संयुक्त सचिव ने कहा कि जिले में विभिन्न बैंकों की 22 शाखाएं खोली जानी थीं। अभी तक एक बैंक ने ही  शाखा खोली है। यह शर्मनाक है। नई शाखाएं तय जगह पर ही खोली जाएं। 31 मार्च तक जनपद में बाकी 21 शाखाएं खुल जानी चाहिए।  संयुक्त सचिव ने कहा कि  स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत बैंकों में लंबित पड़ी पत्रावलियों की जानकारी पर वह नाराज हुए।

उन्होंने  बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनाें को जल्द निस्तारित कर  लोन दिलवाया जाए।  किसी भी बैंक में लोन दिलाने में दलालों की भूमिका की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।  15 अप्रैल से  काल सेंटर शुरू किया जाएगा। इसकी   40 लाइनें हमेशा खुली रहेंगी। कोई भी व्यक्ति कभी भी इन लाइनों पर फोन या एसएमएस कर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव श्री यादव ने जिले में कामधेनु व मिनी कामधेनु योजना की प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार को इस योजना का प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएन शुक्ला, डीडीओ प्रहलाद सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, एसडीएम अमृतपुर लालजी मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी लवी मिश्रा, सीओ मोहम्मदाबाद योगेश कुमार समेत बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

लोहिया गांव में विकास देख बोले ,आल इज बेल
लोहिया गांव अजमतपुर का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त सचिव ने जूनियर हाईस्कूल में चौपाल लगाई। गांव की रानी देवी ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत सचिव से की। सचिव ने अधिकारियों से जानकारी की तो बताया गया कि शासन से अभी तक धन आवंटित नहीं हुआ है। उन्होंने ग्राम प्रधान वीना पाल से सीडीओ से शिकायत करने के लिए  कहा। उन्होंने पेयजल, तालाब के सुंदरीकरण, छात्रवृत्ति और आंगनबाड़ी केंद्र की भी जानकारी की।

संतुष्ट होने पर अधिकारियों को शाबासी दी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि  आधी रात के बाद कई सोलर लाइटें बंद हो जाती हैं। इस पर श्री यादव ने नेडा अधिकारी आनंद दीक्षित से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही हैं। सचिव ने सीडीओ को रात में जांचके निर्देश दिए। मनरेगा की प्रगति के बारे में बताया कि कोई भी ग्रामीण 156 रुपये में कार्य नहीं करना चाहता है। इस पर गांव के ही मनोज, रामआसरे तथा अशोक ने कहा कि कोई भी कार्य हों, वह करने को तैयार हैं।

संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को ग्रामीणों को काम देने के निर्देश दिए। गांव में जलभराव  से निपटने के लिए नाला निर्माण का कार्य शनिवार से ही शुरू करवाने के लिए कहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिला समूह बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की नसीहत दी। पशुओं के टीकारण का कार्य संतोषजनक पाए जाने पर पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कु मार की पीठ थपथपाई। इस मौके पर सीडीओ एसएन शुक्ला, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, डीडीओ प्रहलाद सिंह, तहसीलदार सदर संजीव ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें