संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मूल्यांकन केंद्रों का लिया जायजा
फर्रुखाबाद। संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कृष्ण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निरीक्षण किया। उन्होंने कापियों को ठीक से जांचने के निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का दो केंद्रों पर मूल्यांकन चल रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कृष्ण कुमार गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी के साथ शुक्रवार को दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंस, हाथ धोने को पानी व साबुन की व्यवस्था, मास्क का प्रयोग किए जाने पर विशेष ध्यान दिया।
दोनों केंद्रों पर परीक्षक मास्क लगाए और सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जीआईसी फतेहगढ़ केंद्र पर हाईसकूल की 9386 कापियों का मूल्यांकन 295 परीक्षकों ने किया। केआर रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद में इंटरमीडिएट की 14060 कापियों का मूल्यांकन 311 परीक्षकों ने किया।