फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय सब जूनियर बाक्सिंग टीम का चयन

Mon, 09 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सब जूनियर बालकों की टीम के चयन की प्रक्रिया सोमवार को ब्रह्मदत्त स्टेडियम में हुई। चयन के  लिए खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर मुक्के बरसाए। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में हुए ट्रायल में मुक्केबाजों ने अव्वल दर्जे की मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग की बाक्सिंग टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों को चार ग्रुपों में बांटा गया था।
विज्ञापन


शाम को स्टेडियम में हुए ट्रायल में ग्रुप ए से आदेश, गौरव शर्मा, शौर्य, प्रसून मिश्रा, शैलेंद्र, दीपक, अथक पटेल, ग्रुप बी में अजय और यशलोक तथा ग्रुप डी में करन को जिला स्तरीय टीम के लिए चुना गया। जिला बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार ने बताया कि जिला स्तरीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों का 10 मार्च को ग्रीन पार्क क्रीडा संकुल कानपुर में मंडलीय टीम के लिए ट्रायल होगा। बताया कि मंडल स्तर की चुनी गई टीम 19 मार्च को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय

प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्टेडियम में हुए ट्रायल में रेफरी की भूमिका प्रिंस विशाल दीक्षित और सचिन सिंह ने निभाई। स्कोरिंग संजीव कटियार ने की। टीम के चयन के समय खो खो संघ के सचिव प्रबल पाठक, जिला बाक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच सर्वेंद्र यादव, अजय साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें