फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें आधार से पहचान पत्र लिंक

Mon, 09 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आप अपने आधार से मतदाता पहचान पत्र को ऑन लाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा मतदाता पोर्टल पर जाना होगा। इस समय आधार से पहचान पत्र लिंक करने का अभियान चल रहा है। एडीएम मनोज सिंघल ने बताया कि आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को लिंक किया जा सकता है।
विज्ञापन


आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को लिंक करने का जिले में अभियान चल रहा है। यह जुलाई तक चलेगा। अभियान के अलावा घर बैठे भी ऑन लाइन लिंक किया जा सकता है। पोर्टल पर लिकेंज के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाआें के विकल्प है। 6 विकल्पाें को पूरा करने के बाद लिंकेज आवेदन को पोर्टल पर सबमिट किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र लिंक हो जाएगा। इसकी वेरीफिकेशन स्लिप भी निर्वाचन कार्यालय को नहीं देनी होगी।

ऐसे करें लिंक
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल वेबसाइट पर पहुंचें।
विंडाें पर अपना आधार नंबर दर्ज करें, संदेश पर क्लिक करें।
इसके बाद कॉलम में आधार में दर्ज अपना नाम लिखें।

दूसरे कॉलम में मतदाता पहचान पत्र क्रमांक लिखें।
अपना आधार नंबर लिखें।
मोबाइल नंबर के कॉलम में अपना नाम अंकित कर दें।

मोबाइल नंबर के सामने के कॉलम में मोबाइन धारक का विकल्प है। इसमें स्वयं, रिश्तेदार, मित्र व सर्विस प्रोवाइडर के विकल्प हैं। इनमें से एक विकल्प पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई मेल के कॉलम में मेल एड्रेस लिखें।
कॉलमाें को पूरा करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें