फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अफीम संग झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली में अफीम बेचने जा रहे झारखंड के एक तस्कर को कादरीगेट थाना पुलिस ने वन चेतना केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो 658 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कादरीगेट के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह बुधवार रात पांचाल घाट पर पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। सूचना पर उन्होंने बरेली-इटावा हाईवे पर गंगा पुल के दूसरी तरफ वन चेतना केंद्र के पास सुनसान स्थान पर खड़े युवक को रोका। वह महाकाल मंदिर की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मिले बैग से एक किलो 658 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम झारखंड प्रदेश के खूंटी जिले के थाना मुरूहू के गांव पतराडीह निवासी रेवा हस्सा पूर्ती (19) बताया। पुलिस आरोपी को चौकी ले आई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंची। अफीम तस्कर ने बताया कि वह अफीम झारखंड से लाया था। इसे बेचने के लिए बरेली जा रहा था। बताया कि रेलवे स्टेशन पर लोग अचानक मिलकर अफीम का सौदा कर माल ले जाते हैं। पुलिस ने जांच के लिए नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा। शेष अफीम को सील कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें