फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से जेवर-नगदी की चोरी

Tue, 02 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कायमगंज के गार्ड के घर जेवर नगदी समेत लाखों की चोरी हो गई। साथ ही चोरों ने बगल के घर में धावा बोल दिया। दोनों घरों से चोर करीब 3.50 लाख रुपये के माल की चोरी कर ले गए। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन



गांव धमगवां निवासी कश्मीर सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज और उनके भाई अजीत कुमार कसबा स्थित एक फैक्ट्री में गार्ड हैं। इनके घर के पास ही ताज मोहम्मद का मकान है।

कश्मीर सिंह के मुताबिक सोमवार रात उनकी पत्नी कांती देवी और भाई अजीत की पत्नी नेहा छत पर सो रही थीं। अजीत और कश्मीर सिंह ड्यूटी पर गए थे। रात में चोर दीवार फांदकर छत पर चढ़े और जीने के रास्ते नीचे उतर आए।
विज्ञापन



रात करीब 2 बजे गार्ड कश्मीर सिंह ड्यूटी से लौटकर आए तो घर का मुख्यगेट खुला था। वह अंदर गए तो दो चोर एक कमरे में चोरी कर रहे थे। कश्मीर सिंह को देख एक चोर तमंचा लेकर गोली मारने की धमकी देते हुए कश्मीर सिंह की ओर दौड़ पड़ा। इस पर कश्मीर सिंह शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़े।

इस दौरान चोर मुख्य गेट से होते हुए भाग गए। शोरशराबा सुनकर छत पर सो रहे ताज मोहम्मद भी परिवार समेत जब नीचे उतरे तो देखा कि उनके कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे और मुख्यगेट खुला था। इससे यह अनुमान लगाया गया कि चोरों ने पहले ताज मोहम्मद के घर को निशाना बनाया और उसके बाद कश्मीर के घर में चोरी की।

मंगलवार सुबह ताज मोहम्मद और कश्मीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। कश्मीर सिंह ने बताया कि चोर 10 हजार रुपये, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झाले, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायलें, एक सोने की हाय चोरी कर ले गए।

करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं ताज मोहम्मद ने बताया कि चोर 28 हजार रुपये, एक जोड़ी झाले, पायलें और मंगलसूत्र आदि चोरी कर ले गए। करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें