फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में सेंधमारी कर उड़ाए तीन लाख के जेवर नगदी

Fri, 17 Aug 2018 11:26 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक रात में चोरों ने गांव के पांच घरों में सेंध लगाकर लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही इन घरों में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन



 रैपुरा थानाक्षेत्र के देउंधा ग्रामवासी श्रीकांत पुत्र रामसमुझ ने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर के पिछवाड़े से कच्ची दीवार में सेंध लगाकर घुसे। उस समय सभी परिजन सो रहे थे। चोर सोने चांदी के जेवर व नगदी कुल लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए।



इसके बाद चोरों ने पड़ोस के रामकुमार पुत्र अवध, शिवमूरत पुत्र रामप्रसाद, जयराम पुत्र रामआसरे और सुनील पुत्र संगमलाल के घर में भी चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की। शुक्रवार की सुबह जागे परिजनों ने कमरे के ताले टूटे और दीवार में सेंध देखी  तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन



  इसके बाद कुछ दूर एक खेत पर खाली बाक्स व कपड़े बरामद हुए। कुल मिलाकर लगभग तीन लाख का माल चोर पार कर ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया मय फोर्स गांव पहुंचे और निरीक्षण के बाद जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि दो घरों में महज सेंधमारी हुई है चोरी का प्रयास सफल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें