फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूल प्रबंधक के घर से आठ लाख के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
खानपुर में स्कूल प्रबंधक के घर चोरी के बाद बिखरा सामान।  - फोटो : पशु चिकित्सक से जानकारी लेते ग्रामीण।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव में चोरों ने शुक्रवार रात एक स्कूल प्रबंधक के घर से आठ लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर लिए। सुबह मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए उठे भाई ने सामान फैला देखा। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव खानपुर निवासी अशोक कुमार निजी स्कूल चलाते हैं। वह घर में सोए हुए थे। शनिवार सुबह उनका छोटा भाई नितीश कुमार मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए उठा। उसने कमरे में बक्शों के ताले टूटे और सामान फैला देखा, तो सन्न रह गया। उसने सभी परिजनों को घटना की जानकारी दी। अशोक कुमार की सूचना पर बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। अशोक कुमार ने बताया कि चोर मकान के पीछे एक बंद दरवाजे की ईंटें हटाकर अंदर घुसे। घर में रखे सोने के दो हार, दो अंगूठी, दो चेन, एक जोड़ी झुमकी, टीका, एक जोड़ी पायल, कमरबंद और पिता के इलाज के लिए रखे दो लाख रुपये ले गए। चोर करीब आठ लाख रुपये का सामान ले गए हैं। पीड़ित थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।

-
दो दिन से बंद था सीसीटीवी कैमरा
प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि गली में एक मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने जब वह देखा तो मकान मालिक ने दो दिन से बंद होना बताया।

छपाई कारखाने में दो बार चोरी का खुलासा नहीं
कादरीगेट थाने के मोहल्ला शांतिनगर पजावा निवासी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री प्रवेश गुप्ता के खानपुर स्थित छपाई कारखाने में गुरुवार रात चोरों ने घुसकर मेज के आसपास लगी स्टील की रेलिंग चुरा ली। 21 जुलाई की रात भी कारखाने में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस पहली घटना पर भी कोई तवज्जो नहीं दी। यही वजह रही कि दोबारा चोरी की घटना हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध भी दिखाई दे रहे हैं। फिर भी पुलिस नाकाम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें