फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खूब तपने लगी जेठ की दोपहरी

विज्ञापन
तेज धूप में छाता लगाकर जाता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तपने लगी जेठ की दोपहरी, पारा 43 पर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कायमगंज। जेठ (ज्येष्ठ) का महीना भीषण गर्मी का होता है। इस महीने की शुरुआत में आंधी और बारिश कई बार आई। ऐसे में गर्मी ने तेजी नहीं पकड़ी, लेकिन दो सप्ताह बाद सूर्यदेव ने आग उगलना शुरू कर दिया है। अब जेठ की दोपहरी खूब तपने लगी है। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया।
हालांकि शाम को कुछ देर आसमान में बदली छा गई, मगर उससे कोई राहत नहीं मिली। ज्येष्ठ माह के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने के आसार हैं। हवा भी काफी गर्म हो गई है। घरों में लगे पंखे गर्म हवा उगलने लगे हैं। कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में घरों में रहने वालों को उमस से बेचैनी हो रही है। सूर्य ढलने के बाद लोग छतों पर राहत पाने का प्रयास करते हैं। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म रहा। सुबह आठ बजे ही लगने लगा जैसे दोपहर हो गई। दोपहर में तो लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अधिकांश लोग तो घरों में ही रहते हैं बाजार में जरूरी चीजें खरीदने के लिए बाहर निकलना भी पड़ता है। गर्म हवाओं के साथ गर्मी में लोग परेशान दिखाई दिए। गर्मी से बेचैन लोग ठंडे पानी से गला तर करते रहे। फ्लू कैंप में ड्यूटी पर तैनात दरोगा खेमपाल सिंह गर्मी से व्याकुल होकर बार बार पानी पीते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें