फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन की शादी में आ रही बाइक सवार महिला की वनरोज की टक्कर से मौत

विज्ञापन
सीएचसी में सीमा की मौत की सूचना देता भतीजा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक सवार महिला की वनरोज की टक्कर से मौत
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोहा खार निवासी महिला की गांव मेदपुर जाते समय वनरोज की टक्कर से मौत हो गई। परिजन महिला का शव लेकर गांव चले गए। वह ममेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोहा खार निवासी मोरपाल की पत्नी सीमा रविवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से थाना कंपिल क्षेत्र के गांव मेदपुर ममेरी बहन की शादी में जा रहीं थीं। गांव से बारात भी चल दी थी। अलीगंज रोड पर लक्ष्मी कोल्डस्टोरेज के पास सड़क पर अचानक वनरोज आ गया। इससे टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

सीमा व उनका भतीजा प्रशांत घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वैसे तो कोरोना काल में गैर जनपद के मरीजों के इलाज के लिए मना है, लेकिन सीमा की हालत नाजुक होने से डॉ. शोभित ने इलाज कर दिया।
विज्ञापन

प्रशांत ने एंबुलेंस को काल किया, लेकिन गैर जनपद का मरीज होने से एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली तब तक महिला ने सीएचसी में ही दम तोड़ दिया। प्रशांत ने निजी वाहन मंगाया और शव लेकर गांव मेदपुर पहुंचा। कुछ देर बाद उसी वाहन से शव लेकर एटा चला गया। डॉ. शोभित ने बताया कि सीमा ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें