फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्तर पर वीर गाथा-5.0 में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सम्मानित हो चुकीं मदनमोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा जेसिका सक्सेना ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। उसने अब पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है। चार नवंबर को प्रयागराज में सम्मानित किया जाएगा।
शहर के मदनमोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा जेसिका सक्सेना ने पिछले दिनों जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में ब्लाक और जिला के बाद अब राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है। प्राचार्य सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को स्कूल में हुए कार्यक्रम में उसको सम्मानित किया गया। बताया कि अब चार नवंबर को राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में सम्मान समारोह होगा, उसमें प्रतिभाग करने के लिए छात्रा प्रयागराज जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका पूनम शुक्ला ने बताया कि जेसिका बेहद अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा है।