फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीसी को महत्वाकांक्षी ब्लाक की तैयारी मिली हवा-हवाई, जेडी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में महत्वाकांक्षी ब्लाक राजेपुर का बुधवार को संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की कोई तैयारी नहीं मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त ने महात्वाकांक्षी ब्लाक राजेपुर पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सचिवों से महत्वाकांक्षी ब्लाक की परिभाषा पूछी तो वह नहीं बता सके। संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार से कानपुर मंडल में पिछले महीने राजेपुर व नवाबगंज ब्लाक का महत्वाकांक्षी ब्लाकों की सूची में चयन किया गया।
महात्वाकांक्षी ब्लाकों में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास व बैंक आदि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया जाना है। निरीक्षण के दौरान किसी विभाग में संतोषजनक तैयारी नहीं मिलने की रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। वहीं, ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नैपकिन नष्ट करने के लिए ग्राम पंचायतों से इंसीनरेटर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें