फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाल लगाए जयकारे

Sun, 08 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पजाबा से रविवार को 551 कलशों की यात्रा धूमधाम से निकली। रथ पर सवार राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मन मोह लिया। इस दौरान भक्ति गीतों पर महिलाएं और पुरुष जमकर थिरके। श्री संकर्षण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शांतिनगर पजाबा से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं व पुरुष सिर पर कलश रख भगवान कृष्ण के जयकारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा के पीछे रथ पर सवार राधा-कृष्ण का स्वरूप देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


राधा के स्वरूप में दिव्या और कृष्ण के स्वरूप में चांदनी सवार थीं। कलश यात्रा कादरीगेट, लालदरवाजा से होते हुई क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर पहुंची।  कार्यक्रम आयोजक हर्षित अवस्थी ने बताया कि 9 से 16 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक क्रिश्चियन कालेज मैदान पर श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ होगा।

उन्होंने बताया कि वृंदावन से आए रेवतीरमण महाराज कथा कहेंगे। इस दौरान यज्ञ का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर संदीप अवस्थी, बग्गड़ मिश्रा, याज्ञवेंद्र पांडेय, जवाहर अवस्थी, निहारिका अवस्थी, ज्योत्सना अवस्थी और अंकिता अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें