फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jantar Mantar Protest: प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस एक्शन में, हटाने के लिए नोटिस

Mon, 27 Jul 2026 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए थे। इन्हें चिह्नित करने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसके तहत कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटाए जा चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मॉनिटरिंग टीम केवल प्रधानमंत्री से जुड़े कंटेंट ही नहीं, बल्कि अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पर भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस ऐसे कंटेंट के स्रोत, प्रसार और उससे जुड़े खातों की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुरूप संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए कहा जा रहा है। जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले डिजिटल कंटेंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जीत का जश्न
जेन जी जंतर मंतर की जीत का जश्न मना रही है। रविवार को वायरल वीडियो और रील्स में कई प्रदर्शनकारी जीत का जश्न मनाते भी नजर आए। कॉकरोच पोस्टर, नारे और मीम्स के साथ युवा एक-दूसरे को बधाई देते दिखे। कई पोस्ट में भविष्य के आंदोलनों को लेकर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की गईं, जिन्हें अलग-अलग हैशटैग के साथ व्यापक रूप से साझा किया गया।
जंतर-मंतर बना ''मीम गैलरी'', पोस्टरों ने खींचा ध्यान

आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर इंटरनेट संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। हाथ से लिखे पोस्टर, कार्टून, डूडल और छोटे-छोटे व्यंग्यात्मक संदेश प्रदर्शन का आकर्षण बने रहे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में कॉकरोच वाले पोस्टर और मोबाइल स्क्रीन पर वायरल हो रहे मीम्स लगातार नजर आए। कई पोस्टरों पर चुटीले संदेश लिखे थे, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए। इससे आंदोलन को पारंपरिक विरोध प्रदर्शनों से अलग एक नई और रचनात्मक पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें