फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़ौल गांव में जंगली जानवर से दहशत

विज्ञापन
जंगली जानवर के पंजे का निशान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। गांव मुड़ौल में जंगली जानवर आने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा कर उसके पंजों के फोटो लेकर वन विभाग को सौंपे हैं। वन दरोगा ने पंजों के निशान की नापजोख की। ग्रामीणों के मुताबिक हफ्तेभर में जंगली जानवर दो पशुओं को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ौल में मंगलवार रात अनिल कुमार दुबे के अहाते में भैंस बंधी थी। जंगली जानवरी अहाते में घुस गया। एक भैंस को पीछे से नोंच डाला। इससे भैंस मर गई। करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के अवधेश की बछिया को जानवर ने निवाला बना लिया। एक के बाद एक वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार रात अनिल के अहाते में फिर से जंगली जानवर घुस गया। वह दूसरी भैंस के पास बैठा था। अनिल व अन्य लोग मचाने लगे। इस पर आसपास के अन्य ग्रामीण पहुंच गए।
ग्रामीणों ने जानवर का दूर तक पीछा किया। वह भाग गया।
सुबह ग्रामीणों ने रूपनारायन और भगवान पांडेय के खेत में जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे और फोटो खींची। ग्रामीणों ने फोटो वन दरोगा को दिए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुआ ही पालतू जानवरों पर हमला कर रहा है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। पूर्व प्रधान अशोक कुमार दुबे ने मंडी चौकी प्रभारी को सूचना दी। इस पर पुलिस ने उन्हें वन विभाग का मामला बताया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

वन दरोगा आरके तिवारी ने बताया कि गांव मुड़ौल में जो पंजों के निशान मिले हैं, उसमें नाखून नजर आ रहे हैं। तेंदुए के पैरों में नाखून नहीं होते हैं। ग्रामीण तेंदुआ देखे जाने की बात कह रहे हैं। ग्रामीण अपने दरवाजे व आसपास रोशनी का पर्याप्त इंतजाम रखें और एकजुट होकर घेराबंदी करेंगे तो तो वह भाग जाएगा। फिलहाल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। इसे पकड़ने के लिए वन्य जीव विभाग की टीम को बुलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें