फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर करेंगे वक्फ की भूमि पर कब्जे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित वक्फ की भूमि पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर जांच एसडीएम सदर को सौंप दी गई है। एडीएम ने शीघ्र जांच करके आख्या देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के वक्फ संख्या 181 जैवुननिशा बेगम के मैनेजर (मुतबल्ली) ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वक्फ की यह भूमि ठंडी सड़क पर मेंहदी बाग के नाम से जानी जाती है। इसके बड़े भूभाग को कब्जा कर बेच दिया गया। कांग्रेस के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने रिश्तेदारों के साथ काफी संपत्ति बेच दी।
यही नहीं सपा के एक पूर्व सांसद ने अपने बड़े बेटे के साले को कब्जा कराकर स्कूल बनवा दिया। इस संपत्ति की पहले भी जांच हो चुकी है, मगर सपा सरकार होने की वजह से प्रभावशाली लोगों ने जांच ठंडे बस्ते में डलवा दी। मैनेजर काजी जफर ने वक्फ संपत्ति की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें