फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में युवक की पीटकर हत्या

Fri, 15 Jun 2018 11:33 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : SELF
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के कोलासोता हरपालपुर में जमीन की रंजिश में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने जेठानी और रिश्ते में भतीजे के खिलाफ पति की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


गांव के रामकुमार कुशवाहा (42) का पड़ोसी रामवरन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रामवरन दूर के रिश्ते में भतीजा लगता है। गुरुवार शाम रामवरन रामकुमार की जगह पर दीवार बनाने लगा। विरोध करने पर रामवरन लातघूंसों से पीटने लगे। आरोपियों ने उसे अधमरा कर दिया। रामकुमार की पत्नी रामदेवी पहुंचीं तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को पुलिस ने जांच पड़ताल की। रामदेवी ने बताया कि जेठ सर्वेश की मौत के बाद जेठानी गुड्डी देवी रामवरन के साथ रहने लगी थीं। इसका रामकुमार विरोध करता था। रामदेवी ने गुड्डी देवी और रामवरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें