फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जाम ने बाधित किया काम, आज भी बंद रहेगा देवरामपुर रेल फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच देवरामपुर रेल फाटक पर मरम्मत का काम मंगलवार को पूरा नहीं हो सका। वाहनों की अधिकता के चलते रेलवे अफसरों ने बीच-बीच में यातायात भी चालू रखा। लिहाजा सुबह छह से शाम चार बजे तक काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद खान ने देवरामपुर रेल फाटक पर सुबह छह बजे मरम्मत का काम शुरू कराया। त्योहार की वजह से वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर भी लंबा जाम लग गया। इससे स्थिति खराब होने लगी।
यातायात को सुचारु करने के लिए रेलवे अफसरों ने काम को बीच-बीच में बंद करके वाहनों को भी निकालने की अनुमति दी। यही कारण रहा कि शाम चार बजे तक फाटक पर जाम लगता और खुलता रहा।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने बताया कि मंगलवार को वाहन अधिक और पुलिस बल कम होने की वजह से काम पूरा करने में काफी परेशानी हुई। इसी वजह से काम पूरा नहीं हो सका है। अब बुधवार सुबह छह से शाम चार बजे तक काम पूरा कराया जाएगा। इस दौरान रेल फाटक से कोई भी वाहन नहीं गुजरेगा। वाहनों को रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें