फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य से कदम-कदम से जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क से कायमगंज बाईपास जाने वाले मार्ग पर देवरामपुर क्रासिंग पर मरम्मत काम सड़क यातायात के लिए मुसीबत बन गया। वाहनों की अधिकता होने से रेलवे स्टेशन, पश्चिमी क्रासिंग पर भी जाम लगता रहा। इसमें फंसे लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिक वाहन होने पर कुछ देर वाहनों को क्रासिंग पर निकालने की अनुमति भी दी गई।
विज्ञापन

देवरामपुर रेलवे क्रासिंग पर मशीनों से मंगलवार को पैकिंग काम पूरा किया जाना था, मगर सड़क यातायात की अधिकता के चलते कई बार वाहनों को निकालने के कारण काम नहीं हो सका। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद खान ने बुधवार को भी क्रासिंग सुबह छह से शाम चार बजे तक बंद करके काम पूरा कराने के आदेश जारी किए थे।
इसी के चलते सुबह छह बजे क्रासिंग बंद कर दी गई। इसके बाद पश्चिमी क्रासिंग पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई। लिहाजा इस कदर जाम लगा कि रेलवे स्टेशन के सामने भी वाहन तो दूर पैदल निकलना तक दूभर हो गया। रेल यात्रियों के अलावा अन्य को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात बदतर होने की सूचना मिलने पर शाम तक कई बार देवरामपुर क्रासिंग से वाहनों को निकालने की अनुमति दी गई। इससे लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने बताया कि देवरामपुर क्रासिंग पर काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें