फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हिंद नू स्टेडियम इलेवन को पराजित किया

विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रहे टूर्नामेंट में पहले सेमीफाइनल में जय हिंद क्लब ने स्टेडियम इलेवन फतेहगढ़ को 52 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

स्टेडियम इलेवन ने टॉस जीत कर जयहिंद क्लब फतेहगढ़ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
स्टेडियम इलेवन की घातक गेंदबाजी के चलते जय हिंद क्लब के एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे, फज्जी खान 1 रन, कप्तान प्रबल पाठक 1 रन, वजी जमा खां 1 रन, सोनू ठाकुर 10 रन, सर्किल के 6 ओवरों में 17 रनों पर 4 विकेट खोकर संकट में फंस गई।
विजय आनंद मिश्रा 32 रन, शैलू खान 36 रन, मुरली शुक्ला 26 रन नाबाद, केके यादव 10 रन नाबाद ने अंतिम ओवर में विकास के 23 रन बटोरे। निर्धारित 20 ओवर में 133 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए। स्टेडियम इलेवन फतेहगढ़ से रेहान ने 3 विकेट, विकास ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम के पिछले मैच के हीरो आलम को फज्जी खान ने अपने पहले ओवर में अपने सटीक थ्रो पर शून्य पर आउट कर दिया। विजय आनंद मिश्रा की शानदार विकेटकीपिंग से तीन बल्लेबाजों को आउट किया। स्टेडियम इलेवन की टीम 19 ओवर में 81 रन बना कर आल आउट हो गई।
स्टेडियम इलेवन की ओर से पवन, विकास 12-12 रन मोहसिन 13 रन रेहान 14 रन ने कुछ संघर्ष किया। जय हिंद क्लब की ओर से कप्तान प्रबल पाठक ने मात्र 12 रन खर्च कर सर्वाधिक चार विकेट प्राप्त किए, विजय राठौर 14 रन देकर 3 विकेट, पंकज यादव, अनुज, फज्जी खान की गेंदबाजी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैच में अम्पायरिंग रफीकुल व मो.अहमद ने की। शानदार गेंदबाजी के लिए जय हिंद के कप्तान प्रबल पाठक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच देखने के लिए स्टेडियम में काफ़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें