फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहिंद क्लब विजेता और संगम क्लब रही उपविजेता

विज्ञापन
स्टेडियम फतेहगढ़ में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देते जिला पंचायत सदस्य विजय यादव। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जय हिंद क्लब बना टूर्नामेंट का विजेता
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को जयहिंद क्लब फर्रुखाबाद और संगम क्लब कानपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जय हिंद क्लब ने 11 रनों से मैच जीत कर तृतीय लोहिया टी-20 कप पर कब्जा किया। जिला पंचायत सदस्य ने ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जय हिंद क्लब ने पहले खेलते हुए अब्दुल रहमान के 69, हिमांशु के 40 उवैश चौधरी के 28 रनों की बदौलत 175 रन बनाए। जवाब में संगम क्लब की टीम 10 ओवर और दो गेंदों में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी दी। विजेता जय हिंद क्लब को 70 हजार व उपविजेता संगम क्लब को 35 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रबल पाठक, फज्जी खान, टिंका यादव, अफसर अली आदि रहे।
विज्ञापन

सुपर किंग ने छह विकेट से जीता मैच
कमालगंज। बाबूसिंह दद्दू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में चल रहीं प्रतियोगिताओं में रविवार को क्रिकेट का रोचक मुकाबला हुआ। चेन्नई सुपर किंग-बैच 2016 की टीम ने पंजाब सुपर किंग बैच-2020 को छह विकेट से हराकर विजय हासिल की। वहीं बैडमिंटन युगल में ऐश्वर्या व राखी राजपूत विजेता बनीं।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए पंजाब सुपर किंग-2020 की टीम ने 10 ओवर में 129 रन बनाए। कप्तान अभिषेक यादव ने शानदार 64 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग बैच-2016 ने 10वें ओवर की एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान अतर सिंह 59 रन बनाकर नाबाद रहे। बैडमिंटन में ऐश्वर्या व राखी राजपूत ने सुरभि और आरुषि की जोड़ी को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। प्राचार्य डॉ. एके बाथम के निर्देशन में मैच हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें