फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निशान यात्रा के साथ जाहरवीर गोगा का मेला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के पास शुक्रवार सुबह शुरू हुए जाहरवीर गोगा का मेला निशान यात्रा के साथ शनिवार शाम को समाप्त हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा अर्चना के साथ ढोल नगाड़े व डीजे लेकर यात्रा निकाली गई। देर शाम तक दूरदराज से आए श्रद्धालु अपने निशान लेकर वापस हो गए।
विज्ञापन

श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मेला कमेटी की देखरेख में शुक्रवार से शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, हरदोई, कन्नौज आदि से भक्तजन अपने निशान लेकर फतेहगढ़ कोतवाली के पास पहुंचे। वहां देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम किए गए। शनिवार सुबह सभी निशान का पूजन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर निशान यात्रा रवाना की। लोग अपने निशान लेकर ढोल-नगाड़े, डीजे पर नाचते गाते चल रहे थे।
यात्रा चौराहा होते हुए सीएमओ दफ्तर के बाहर स्थित मंदिर पहुंची। दूरदराज से आए लोगों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। व्यवस्था में कमेटी अध्यक्ष चौधरी श्रीकृष्ण, सहसंयोजक श्याम वाल्मीकि, महामंत्री दिनेश देशमुख, स्वदीप चौधरी, अनिल पप्पू, राकेश चौधरी, समित कोतवाल, पन्नालाल मुंसफ, दिलीप कोतवाल, पवित्र चौधरी, सुनील, विकास, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें