फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बंदी पर नहीं हो पाई सहमति

Wed, 01 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रही डाक्टरों की हड़ताल में पूर्ण बंदी पर आम सहमति नहीं बन पाई। अधिकांश कर्मचारियों ने पूर्ण बंदी की सहमति दी, लेकिन कुछ लोग इससे सहमत नहीं दिखाई दिए। हालांकि पीएमएस अध्यक्ष ने प्रशासन को शनिवार तक का समय और दिया। इसके बाद सोमवार को पूर्ण बंदी पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल सपा नेता आदित्य राठौर ने आपातकालीन कक्ष में 26 जून को ड्यूटी कर रहे डा. राजेश तिवारी के साथ मारपीट की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होने पर अस्पताल के डाक्टरों ने हड़ताल कर दी है। अस्पताल के कर्मचारी और डाक्टर सुबह 8 बजे से 12 बजे तक हड़ताल पर रह रहे हैं। छठे दिन बुधवार को

भी डाक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल रही। इस दौरान डाक्टरों ने ओपीडी की सभागार में बैठक की। इस दौरान पीएमएस अध्यक्ष डा. बीके दुबे ने कहा कि उनकी टीम ने डीएम, एसपी से मिल कर आरोपी गिरफ्तारी की मांग की थी। अफसरों ने जल्द ही आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया है। इस पर डाक्टरों व कर्मचारियों ने शनिवार तक का अफसरों
विज्ञापन


को समय दिया है। गुरुवार से वह लोग सुबह 8 से 10 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। तब तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया तो सोमवार को होेने वाली बैठक में पूर्ण बंदी पर चर्चा की जाएगी। डा. अजय कुमार ने कहा कि जिले के पीएचसी, सीएचसी के लोग उनके संपर्क में हैं। वह लोग हड़ताल में शामिल होने के लिए कह रहे हैं लेकिन अभी वह इतना बड़ा कदम नहीं उठा

सकते है। चीफ फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने कहा कि जब तक पूर्ण बंदी नहीं होगी तब तक जिला प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगेगी। ब्लड बैंक के अरुण दुबे ने कहा कि वह लोग जनता की सेवा में लगे रहते है लेकिन इसका फल मारपीट से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज डाक्टर्स डे है इस दिन डाक्टरों का सम्मान होता है। लेकिन यहां पर तो नेता आए दिन

डाक्टरों के साथ मारपीट करते है। पुलिस वाले नेता से डरते है। सपा नेता कहां है, इसकी जानकारी पुलिस को होगी। फिर भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस दौरान डा. ब्रजेश सिंह, डा. धर्मेद्र कुमार, डा. श्रेय खंडूजा, डा. राजेश तिवारी, चीफ फार्मासिस्ट चक्रसिंह यादव के साथ ही स्टाफ नर्स और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें