फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः स्टेशन पर पहुंची आइसोलेशन ट्रेन, भर्ती हो सकेंगे 128 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के तेजी से बढ़ने को लेकर रेलवे भी तैयार है। 12 डिब्बों की आइसोलेशन ट्रेन शुक्रवार देर रात यहां पहुंच गई। इसमें कुल 128 मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। फिलहाल मरीजों के डिब्बों में कूलर लगने का काम एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर बरेली से शुक्रवार रात डेढ़ बजे कोविड-19 आइसोलेशन ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इसमें कुल 12 डिब्बे हैं। इनमें से आठ डिब्बे मरीजों के लिए, एक डाक्टर के लिए आरक्षित है। दो डिब्बे जनरल वार्ड और एक गार्ड का है। प्रत्येक डिब्बे में 16 बेड की व्यवस्था की गई है। 128 मरीजों को इसमें ठहराया जा सकेगा।
स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि मरीजों के सभी आठ डिब्बों में अभी कूलर लगने शेष हैं। इनमें शीघ्र ही कूलर लगवा दिए जाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन जब चाहेगा, उसमें मरीजों को आइसोलेट भी कर सकेगा और कोविड पॉजिटिव मरीजों को रोक सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे संपर्क करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें