फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कानपुर की घटना कहीं फर्रुखाबाद से तो नहीं जुड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विगत 24 दिनों में रेलवे ट्रैक पर हुई सिलसिलेवार घटनाओं के कहीं आपस में तार तो नहीं जुडे़ हैं। इसको खंगालने के लिए एटीएस के सीओ ने डेरा डाला। सीओ ने जिले में हुई घटना के बारे में जानकारी जुटाई। ऐसे में इन घटनाओं से संंबंधित किसी भी बिंदु को एटीएस छोड़ना नहीं चाह रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एटीएस के सीओ बृजेश कुमार पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसओजी व सर्विलांस प्रभारी से फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर हुई घटना के बारे में जानकारी ली। किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, किस तरह से आरोपी पकड़ में आए जैसे तथ्यों पर बारीकी से साक्ष्य जुटाए। इन घटनाओं के पीछे कोई आतंकी माड्युल होने की आशंका तलाशी जा रही है। फिलहाल तीनों घटनाओं में एक समानता निकल कर आई। वह यह कि तीनों घटनाओं को रात में ही अंजाम दिया गया। पहली घटना 16 अगस्त रात 02:35 बजे झांसी ट्रैक पर साबरमती डिरेल होने पर हुई। दूसरी घटना में 26 अगस्त रात 12:05 बजे जिले के भटासा स्टेशन के पास स्पेशल पैंसेंजर ट्रेन के आगे लकड़ी का लट्ठा रखकर की गई। वहीं तीसरी घटना में इसी ट्रैक पर 08 सितंबर रात 8.30 बजे बर्राजपुर के आगे मुडेरी गांव में कालिंद्री एक्सप्रेस के आगे एलपीजी सिलिंडर रखकर की गई। हालांकि फर्रुखाबाद में हुई घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया। शेष घटनाओं की जांच अभी जारी है।
एटीएस के सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि वह ट्रेन को पलटाने की साजिश के संबंध में जानकारी करने आए हैं। घटना के संबंध में पूरे साक्ष्य जुटा लिए हैं। तीनों घटनाएं रात के अंधेंरे में की गई। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें