फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूल में कीड़ों के काटने से 82 बच्चों में फैली एलर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलीपट्टी रानीगांव में कीड़ों के काटने से 82 बच्चों में एलर्जी फैल गई। प्रधानाध्यापिका ने डाॅक्टर व ग्राम प्रधान को सूचना दी। पीएचसी के डाॅक्टर ने पहुंच कर बच्चों को दवा वितरित की।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय बलीपट्टी रानी गांव में मंंगलवार सुबह छात्र-छात्राएं पढ़ने पहुंचे। कक्षों में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान पास के तालाब से कीड़े पहुंचने लगे। उनके काटने से बच्चों के शरीर में दाने पड़ गए। बच्चों के जानकारी देने पर प्रधानाध्यापिका ने पीएचसी अमृतपुर के डाॅ.गौरव वर्मा व प्रधान पुत्र सुमित शुक्ला को सूचना दी। डाॅ.गौरव वर्मा ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि कीड़ों के काटने से 82 बच्चों को एलर्जी होने से शरीर पर दाने पड़ गए हैं। प्रधान के पुत्र से दवा का छिड़काव कराने के लिए कहा है। तालाब में बाढ़ का पानी भरा होने से स्कूल के पास घूरे पड़े होने से कीड़े पनप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें