फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुम्हरौर के विकास कार्यों की जांच में गड़बड़ी मिली

Tue, 22 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुम्हरौर में विकास कार्यों की शिकायत की जांच करते पीडी। - फोटो : ग्राम पंचायत कुम्हरौर में विकास कार्यों की शिकायत की जांच करते पीडी।
विज्ञापन
अमृतपुर। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्हरौर में विकास कार्यों के नाम पर गबन की शिकायत पर सोमवार को अधिकारियों ने जाकर जांच की। दो वर्ष पूर्व खर्च की गई धनराशि के कार्य चलते मिले। वाटर कूलर चयनित स्थानों पर नहीं मिले और गेट भी गायब था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुम्हरौर निवासी राघवेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह, उमेंद्र सिंह, अरविंद कुमार आदि ने चार अप्रैल को डीएम से शपथपत्र के साथ विकास कार्यों में गबन की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर डीआरडीए के परियोजना कपिल कुमार ने सहायक अभियंता के साथ जाकर जांच की। शिकायत थी कि वाटर कूलर लगाए बिना ही भुगतान कर दिया गया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 स्कूल की मरम्मत के नाम पर 586981 रुपये निकालकर काम नहीं कराया गया। गेट का पता नहीं लाखों रुपये निकाल लिए गए। जूनियर व प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौर, नवादा व मनपुरा के कक्षों में टाइल्स भी नहीं लगे। हैंडपंप रिबोर का भी फर्जी भुगतान निकाल लिया गया।
विज्ञापन

पता चला है कि शिकायत के बाद जिम्मेदार कार्रवाई के भय से सक्रिय हुए और काम शुरू करा दिया। दो वर्ष से रखे वाटर कूलर गांव की जगह स्कूल में लगाए जा रहे हैं। स्कूलों में टाइल्स भी लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि गेट का निर्माण अभी शुरू तक नहीं किया गया, जबकि धनराशि खर्च हो चुकी है। जांच टीम जब गांव पहुंची तो प्रधान व शिकायतकर्ता दोनों पक्ष आ गए। जांच अधिकारी पीडी कपिल कुमार ने बताया कि जांच में कुछ कार्यों में गड़बड़ियां मिली हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें