फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रूनेट से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, इमरजेंसी फिर सील

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के इमजेंसी कक्ष को बंद करता कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ट्रूनेट से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, इमरजेंसी फिर सील
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वाद और सूंघने की क्षमता चली जाने के बाद लोहिया अस्पताल की ओपीडी में जांच को आए मरीज को इमरजेंसी में देखा गया। ट्रूनेट मशीन से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इमरजेंसी को बंद कर सैनिटाइज कराया गया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा याकूतगंज निवासी 30 वर्षीय युवक ओपीडी में स्वाद न आने और सूंघने की क्षमता खत्म होने का इलाज कराने पहुंचा। ईएनटी सर्जन डा. शिखर सक्सेना की इमरजेंसी ड्यूटी थी। वह ओपीडी का पर्चा लेकर इमरजेंसी पहुंचा। वहां उसे दो-तीन घंटे तक देखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान डा. इमरान अली, डा. अरिदमन सिंह भी ौजूद रहे। चीफ फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह, सचींद्र द्विवेदी समेत पूरा स्टाफ मरीज और उसके परिजनों के संपर्क में आया। डा. शिखर की सलाह पर उसका नमूना लेकर ट्रनेट मशीन से कोराना जांच कराई गई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। फिर भी यह बात उच्चाधिकारियों को नहीं बताई गई। मरीज का दोबारा नमूना लेकर सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है।
करीब साढ़े तीन बजे ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी इमरजेंसी पहुंचे, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने प्रभारी सीएमएस डा. एसपी सिंह से बात की। सीएमएस के कहने पर इमरजेंसी को 24 घंटे के लिए फिर सील कर दिया गया। इमरजेंसी को सैनिटाइज कराया गया। वार्ड के मरीजों को शिफ्ट किया गया। डा. अभिषेक ने बताया कि जो लोग उसे संपर्क में आए, उनका भी सैंपल कराकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लिंजीगंज में इमरजेंसी सेवा देने का आग्रह
सीएमएस डा. एसपी सिंह ने सीएमओ डा. चंद्रशेखर से वार्ता करके लिंजीगंज अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के लिए डाक्टरों की ड्यूटी लगाने का आग्रह किया। सीएमएस ने बताया कि अब लोहिया अस्पताल इमरजेंसी से मरीज रेफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें