फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छह माह बाद संस्कृत विद्यालय में शिक्षक पद के लिए हुआ साक्षात्कार

Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छह माह बाद संस्कृत विद्यालय में संविदा पर शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 13 में दो अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के लिए नहीं पहुंचे। चयनित शिक्षकों की सूची बना ली गई है।
विज्ञापन


मई 2023 में शासन ने संस्कृत विद्यालयों में संविदा पर संस्कृत व अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के आदेश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जून में सन्यासाश्रम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्रुखाबाद में रिक्त अंग्रेजी व संस्कृत के एक-एक पद के लिए आवेदन मांगे थे। अंग्रेजी विषय में दो व संस्कृत विषय में 11 लोगों ने आवेदन किए थे। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
कमेटी में शामिल उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह व अंग्रेजी व संस्कृत विषय के विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। डीआइओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 13 अभ्यर्थियों में 11 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभ्यर्थियों का चयन शिक्षक पद पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें