फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले भर में लगी योग की कक्षा

Sun, 21 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विश्व योग दिवस के अवसर पर लोगों ने योग के माध्यम से निरोग रहने की दिशा में कदम बढ़ा दिए। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रविवार को जगह-जगह योग शिविर लगाए गए। योग शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराकर योग से निरोगी रहने के अलावा अन्य फायदों की जानकारी दी गई। हालांकि योग के नाम पर कहीं पीटी तो कहीं कसरत करवाई गई। लोगों ने योग को नियमित अपनाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में सामूहिक योग शिविर लगाया गया। हरिद्वार से आए योग शिक्षक संजीव कुमार ने लोगों को प्राणायाम आदि योग कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रांशुदत्त द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक एवं सह जिला कार्यवाहक पंकज वर्मा, अविनाश कुमार, वीरेंद्र मिश्र, राममोहन, धर्मवीर राजपूत, देवेश सक्सेना, उमाशंकर सक्सेना, डा. सुबोध वर्मा और धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

मधुर मिलन गेस्ट हाउस में पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। सोनपाल सिंह ने शिविर में आए लोगों को पदमासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तासन समेत विभिन्न योगों का योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश बाथम, दिवाकरनंद दुबे, जागेश्वर सिंह, स्नेहलता और नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बीबीगंज में बीके गिरजा की देखरेख में योग शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान मौजूद लोगों ने केक काटा। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला जज राजन चौधरी ने कहा कि आज के समय में योग की बहुत आवश्यकता है। इस अवसर पर केंद्र संचालिका बीके मंजू, बीके रंजना, बीके किरन, बीके श्यामा, डा. अनीता सूद, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सूफी पप्पन मियां, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, सुरेशचंद्र गोयल, डा. मिथलेश अग्रवाल, मौलाना

सदाकत हुसैन,  आशा दुबे, रामदास और बीके संतोष आदि मौजूद रहे। उधर,  ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयनरायन वर्मा रोड फतेहगढ़ में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीके सुमन आदि मौजूद रहीं। भारतीय संस्कृति सद्भाव विद्यापीठ के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यालय सभागार में योग शिविर लगाया गया। योग शिक्षक हरिओम और डा.
कृष्णकांत अक्षर ने मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष वीके श्रीमाली, हरीकांत पांडेय, सत्यदेव

शुक्ल, अमर सक्सेना, पवन, मनोज कुमार, शिवा, उमा, विवेक बाथम, प्रो. विजयकृष्ण, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे। पांचाल घाट स्थित श्री-श्री रविशंकर आश्रम पर भी योग शिविर लगा। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार और अमित अग्रवाल मौजूद रहे। रिप्स निर्धन विकलांग सेवा संस्थान आवास विकास में संयोजक धीरेंद्र सिंह फौजी ने लोगों को योग के बारे में बताया और योगाभ्यास भी कराया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, सुमन, बेबी, रचना, आरती, हेमवती, सौरभ, नीरज, गौरीशंकर,

निर्दोष कुमार, उमेशचंद्र, धर्मेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, अजयराज, प्रेमचंद्र पाल, प्रीती और चांदनी आदि मौजूद रहीं।
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में लगे योग शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया।  नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में योग शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. विश्राम सिंह यादव ने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक एवं हर प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने आए गणमान्य लोगों को शाल

उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीना यादव, सुरेश यादव, संतोष कुमार, हरिनाथ सिंह, संघमित्रा, डा. आरके गुप्ता, आशा कटियार, राकेश कुमार, कौशल सिंह, रंगलाल वर्मा, एकता दुबे, रामलक्ष्मी और महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। सर्वोदय मंडल की टाउनहाल पर योग की क क्षा लगी। यहां लक्ष्मण सिंह कई दिनाें से योग सिखा रहे हैं। उन्होंने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। भारतीय पिछड़ा वर्ग संगठन ने भी योग दिवस मनाया। इस

अवसर पर डा. चंद्रशेखर, डा. रूपलाल, अनिल, गिरजाशंकर, ग्यालाल श्रीवास्तव, श्रीराम श्रीवास्तव, डा. चंद्रशेखर शाक्य, राकेश कुमार, दुुर्गेश शाक्य, प्रो. कृष्ण कुमार और अंकुर शाक्य आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद की ओर से सरदार बाग बढ़पुर में योग शिविर लगा। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका मधु सक्सेना ने शिविर में आईं महिलाओं को योगाभ्यास कराया। डा. सुबोध वर्मा, डा. सुरेशचंद्र गुप्ता, अनीता पाठक, संगीता राठौर, शिखा मित्तल, मंजूलता सैनी, सुमित्रा सक्सेना,

शिना कौर, सुनीता पुरवार, चमन शुक्ला, प्रमिला श्रीावास्तव, वीके दीक्षित, डा. केएम सचदेवा, राजेश अग्रवाल, हरवीर सिंह, रणवीर सिंह, सुमन त्रिपाठी और आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से योग दिवस पर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से रैली निकाली गई। रैली का समापन वापस स्टेडियम पर ही हुआ। इस अवसर पर प्रभारी डीआईओएस ब्रजकिशोर सिंह, निशीत सक्सेना, राकेश मिश्र और आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

सेना के जवानों ने भी लगाए आसन
राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर कमांडेंट ब्रिगेडियर सलीम आसिफ की अगुवाई में योग शिविर लगा। शिविर में डिप्टी कमांडेंट कर्नल मंदीप राठौर, कर्नल विनीत गुप्ता, मेजर जानी पीके के अलावा 13 अफसरों 90 जेसीओ, 500 जवानों और 658 रिक्रूटों ने भाग लिया। आर्मी पीटी कोर के प्रशिक्षक सूबेदार देवेंद्र सिंह ने योग का प्रशिक्षण दिया। शिविर में मंडूक

आसन,भुजंगासन, कपालभंाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम तथा हास्यासन का सभी ने प्रशिक्षण लिया। वहीं सिखलाई रेजीमेंट के रमन स्टेडियम मैदान पर सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर कविंद्र सिंह के नेतृत्व में डिप्टी कमांडेट कर्नल संदीप चौधरी सहित 15 अफसरों और लगभग एक हजार जवानों ने शिविर में भाग लिया। शारीरिक प्रशिक्षक नायब सूबेदार केवी पुन, संतोष कुमार, अमनदीप सिंह, गुरुदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह ने सभी को योगासन सिखाए। ब्रिगेडियर ने बताया कि सेंटर में

प्रत्येक सप्ताह शिविर लगाकर योगाभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग दिमाग और शरीर के बीच सामंजस्य बनाने की पुरानी तकनीकि है। योग करने से व्यक्ति का तन के साथ मन प्रफुल्लित रहता है। उधर, पीडी महिला डिग्री कालेज में 4 यूपी बटालियन की 648 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। पतंजलि योग समिति के योग गुरु सोनपाल और पंकज कुमार ने योग का प्रशिक्षण दिया। 

विश्व योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर शमसाबाद में समाजसेवी ताहिर सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय गुप्ता, प्रधानाचार्य रामगोपाल, राजेंद्र प्रसाद, विनोद सक्सेना, शशांक रस्तोगी, आशीष शाक्य  आदि मौजूद रहे।  गांधी विद्यालय मोहम्मदाबाद में भाजपा की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें