अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अफसरों, समाजसेवियों, नेताओं ने घरों में किया योग
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार भले ही सार्वजनिक कार्यक्रम न हुए हों, मगर अफसरों, नेताओं, समाजसावियों के अलावा मुस्लिम समाज में भी खासा उत्साह दिखा। लोगों ने बच्चों के संग घर में ही योगासन किए। जानकारों ने परिजनों को योग के फायदे भी बताए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के आह्वान पर जिले भर के मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने अपने घरों पर योग कार्यक्रम किए। सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, फतेह चंद राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी व शिवम दुबे ने समेत पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घरों में ही योग किया।
जिले जेल में 200 बंदियों ने सोशल डिस्टेंस के साथ योग क्रियाएं और आसनों का अभ्यास किया। इससे पहले सभी बंदियों के हाथ-पैर साबुन से धुलवाए गए। कार्यक्रम में प्रभारी जेल अधीक्षक गिरिजाशंकर यादव, उपकारापाल जितेंद्र कुमार, सुधाकर राव गौतम, यादवेंद्र सिंह मोहन, जगरूप चौधरी, रामकुमार आदि थे।
शहर के बारादरी मोहल्ले में जावेद बंगश ने अपने परिजनों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग, आसन से शरीर स्वस्थ रहता है। आह्वान किया कि सभी लोग अपने बच्चों को व्यायाम से जोड़ें। इससे स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक जंग सिंह वर्मा का योग शिविर में शामिल हो रहे युवाओं ने स्वागत किया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाईं तथा अंग वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर नील कमल गुप्ता, संतोष गुप्ता, नीरज यादव, कृपाल सिंह, महेश चंद्र चक आदि लोग मौजूद रहे।